‘द इंडिया ग्लोबल फोरम कल से बेंगलुरू में
06-Mar-2022 08:12 PM 7407
नयी दिल्ली 06 मार्च (AGENCY) केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर , केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मनाक्षी लेखी कल से बेंगलुरू में शुरू हो रहे दो दिवसीय इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) में भाग लेंगे। आईजीएफ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वैश्विक उद्योगपतियों के लिए एक एजेंडा-सेटिंग मंच है। यह ऐसे मंचों का चयन करने का मौका प्रदान करता है जिनका लाभ अंतरराष्ट्रीय कॉरपोरेट और नीति निर्माता अपने सेक्टर और रणनीतिक महत्व के भौगोलिक क्षेत्रों में हितधारकों के साथ बातचीत करने के लिए उठा सकते हैं। यह बेंगलुरु में आईजीएफ का पहला संस्करण है। इसके पिछले आयोजनों की मेजबानी दुबई और यूके में की गई थी। कोविड महामारी की मार को झेलते हुए एक मजबूत, दृढ़ और लचीले राष्ट्र और दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत के उभार की पृष्ठभूमि में फोरम का आयोजन मार्च महीने में हो रहा है। महामारी के कारण चौतरफा रुकावटों के बावजूद, भारत ने वर्ष 2021 में लगभग 90 अरब डॉलर के कुल मूल्यांकन के साथ प्रति माह 3 से अधिक की दर से 42 यूनिकॉर्न (कंपनियां) बनाए। 60,000 से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप के साथ, भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और सबसे जीवंत स्टार्टअप इकोसिस्टम में से एक बन गया है। पिछले 2 वर्षों में सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में उत्पादों और सेवाओं के डिजिटलीकरण में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। 82 करोड़ भारतीयों के इंटरनेट तक पहुंच, 60 करोड़ स्मार्ट फोन उपयोगकर्ताओं, भारत के दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल हैंडसेट निर्माता होने, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकोसिस्टम को व्यापक और गहरा करने पर सरकार के प्रोत्साहन के साथ डिजिटल अर्थव्यवस्था भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास को प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के निर्धारित 5 लाख करोड़ डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण रूप से उत्प्रेरित करने जा रही है। हाल ही में घोषित बजट 2022 भी डिजिटल स्पेस में विकास, निवेश और नौकरियों के अवसरों के विस्तार का मार्ग प्रशस्त करता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^