राष्ट्रपति ग्यारह सितंबर को दो दिवसीय राजस्थान यात्रा पर आयेंगी
01-Sep-2022 08:27 PM 2952
जयपुर, 01 सितम्बर (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ग्यारह सितंबर से दो दिवसीय राजस्थान यात्रा पर आयेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद श्रीमती मुर्मु पहली बार राजस्थान आ रही हैं और उनकी 11 एवं 12 सितम्बर को राज्य के उदयपुर एवं सिरोही जिले के माउंटआबू की यात्रा प्रस्तावित हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अभय कुमार ने यात्रा की तैयारियों की आज यहां समीक्षा की और उन्होंने संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को राष्ट्रपति की यात्रा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री कुमार ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगरीय विकास विभाग सहित अन्य विभाग यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करें। पुलिस एवं जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करें। उन्होंने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल, प्रवास, यात्रा रूट सहित विषयों पर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर, पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड, सामान्य प्रशासन विभाग के शासन सचिव जितेन्द्र कुमार उपाध्याय सहित संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी एवं उदयपुर, जोधपुर जिले के उच्च प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। माउंटआबू से प्राप्त समाचार के अनुसार राष्ट्रपति के माउंटआबू प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर उपखंड अधिकारी कनिष्क कटारिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्रीमती मुर्मु के दौरे के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए श्री कटारिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ब्रह्माकुमारी संगठन के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय पांडव भवन एवं ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर का अवलोकन किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^