कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के हैडक्वार्टर खाली कराना कार्यकर्ताओं के साथ न्याय नहीं-चांदना
31-Aug-2022 10:29 PM 8347
जयपुर 31 अगस्त (संवाददाता) राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने राज्य की राजधानी जयपुर में स्थित कांग्रेस के अग्रिम संगठन एनएसयूआई, सेवादल और यूथ कांग्रेस के हैडक्वार्टर को खाली कराने को तीनों ही संगठनों और उनके कार्यकर्ताओं के साथ इसे न्याय नहीं बताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस मामले में संज्ञान लेने का आग्रह किया है। श्री चांदना ने आज मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यह अनरोध किया। उन्होंने पत्र मे लिखा "कांग्रेस के अग्रिम संगठन सेवादल, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के बनीपार्क हेडक्ववार्टर को खाली करवाने की सूचना से मन पीड़ित है। मेरा मानना है कि यह तीनों ही संगठनों और उनके कार्यकर्ताओं के साथ न्याय नहीं है। उन्होंने मांग की कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं एवं मामले की गंभीरता को समझते हुए इस पर संज्ञान लेना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^