राष्ट्रपति 21 फरवरी को अरुणाचल विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी
14-Feb-2023 11:21 PM 3628
ईटानगर, 14 फरवरी (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति यहां आईजी पार्क में अरुणाचल प्रदेश के 37वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए 20 फरवरी को राज्य की राजधानी पहुंचेंगी। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बीडी मिश्रा ने अरुणाचल प्रदेश की सातवीं विधान सभा के सदस्यों को भारत के राष्ट्रपति के अभिभाषण के मद्देनजर 21 फरवरी (मंगलवार) को ईटानगर में विधान सभा कक्ष में, विशेष सत्र की बैठक के लिए बुलाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^