महाराष्ट्र कृषि सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित की जाए : दानवे
15-Feb-2023 11:52 PM 7976
औरंगाबाद/मुंबई 15 फरवरी (संवाददाता) महाराष्ट्र राज्य विधानसभा परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर महाराष्ट्र कृषि सेवा मुख्य परीक्षा को तत्काल स्थगित करने की मांग की। श्री दानवे ने अपने पत्र में कहा कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राजपत्रित तकनीकी सेवा संयुक्त परीक्षा के तहत आयोजित कृषि सेवा मुख्य परीक्षा का नया पाठ्यक्रम 11 फरवरी, 2022 को आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। यह नया पाठ्यक्रम कृषि अभियांत्रिकी के स्नातक अभ्यर्थियों के साथ अहित और अन्याय का कारण बन रहा है। महाराष्ट्र के चारों कृषि विश्वविद्यालयों में 25 जनवरी 2023 से धरना चल रहा है। इस आंदोलन को संज्ञान में लेते हुए महाराष्ट्र कृषि सेवा मुख्य परीक्षा (परिणाम) साक्षात्कार 2021 और महाराष्ट्र कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2022 को स्थगित किया जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^