राज्यपाल की भूमिका केन्द्र व राज्य सरकार के मध्य सेतू की होती है: माथुर
25-Aug-2024 10:55 PM 4880
उदयपुर, 25 अगस्त (संवाददाता) सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने कहा है कि राज्यपाल की भूमिका केन्द्र एवं राज्य सरकार के मध्य सेतू की होती है, वे अपने इस नवीन दायित्व में प्रयत्न करेगें कि नागरिक जीवन सुखी एवं समृद्ध कैसे हो। श्री माथुर ने रविवार शाम को सुखाडिया रंगमंच पर सर्व समाज सिरमोर सम्मान समारोह समिति द्वारा अपने सार्वजनिक अभिनंदन समारोह में यह विचार व्यक्त किये। उन्होनें कहा कि एक कार्यकर्ता के रुप में उन्होनें कार्य प्रारम्भ किया, वे आज भी कार्यकर्ता की भूमिका में ही है। उन्होंने कहा कि ये मेरा सम्मान नहीं, मेरे स्नेहीजनों व कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान है, वे भविष्य में इसी अनुरूप काम करेगें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^