राहुल की छवि को खराब करने का प्रयास कर रही है भाजपा: कांग्रेस
17-Dec-2022 11:47 PM 4592
लखनऊ, 17 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने शनिवार को कहा कि देश में जाति धर्म के नाम पर नफरत की राजनीत करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) श्री राहुल गांधी की छवि को खराब करने का प्रयास कर रही है। पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों तथा जिला/शहर अध्यक्षों की बैठक में श्री यादव ने कहा कि देश में जाति धर्म के नाम पर नफरत की राजनीति हो रही है जिसको बचाने के लिये पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं मगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज श्री राहुल गांधी की छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है। आज देश में महंगाई, बेराजगारी सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है जीएसटी की मार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि आज सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रही हैं। हम श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़कर महंगाई बेरोजगारी इत्यादि जनता के मुद्दों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से लड़ सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^