राहुल का भारत से कोई लगाव नहीं-दिलावर
28-Sep-2024 09:30 PM 3070
जयपुर 28 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस का महात्मा गांधी और उनके सिद्धांतों से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं बताते हुए आरोप लगाया है कि इसने केवल गांधी नाम का इस्तेमाल अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए किया है और इसके नेता राहुल गांधी का भारत से कोई लगाव नहीं हैं। श्री दिलावर ने शनिवार को सेंट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के अवसर पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि गांधीजी के बताए सत्य, अहिंसा और सच्चाई के रास्ते पर चलने की बजाए कांग्रेस के लोग केवल उनके नाम का ढिंढोरा पीट रहे हैं और वर्तमान में कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे लोग गांधी उपनाम का इस्तेमाल कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^