इन्फ्रा मेडि एक्सपो में छात्रों एवं किसानों ने हासिल की जानकारियां
27-Sep-2024 10:49 PM 2273
उदयपुर 27 सितम्बर (संवाददाता) राजस्थान के उदयपुर में विजुअल मैथ्स संस्था की ओर से आयोजित तीन दिवसीय इन्फ्रा मेडि एक्सपो एवं संगोष्ठी के दूसरे दिन शुक्रवार को चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थी, विभिन्न स्कूलों- कॉलेजों के छात्रों सहित किसानों एवं आमजन ने बड़ी संख्या में शिरकत की एवं विभिन्न जानकारियां हासिल कर रोमांचित हो गये। संस्था की निदेशक मीतू पाल गुप्ता ने बताया कि सेवाश्रम चौराहा स्थित बी.एन.कॉलेज एवं फर्न रेजीडेन्सी में आयोजित प्रदर्शनी में आकर शहर के लगभग सभी स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न तरह की जानकारियां साझा की। विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में और मेडिकल के क्षेत्र में इस प्रदर्शनी के माध्यम से जो जानकारी विषय विशेषज्ञों ने उपलब्ध करायी गयीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^