राहुल भेके के हैडर ने भेदा चेन्नइयन का डिफेंस
15-Dec-2021 10:24 PM 7817
फातोरदा, 15 दिसम्बर (AGENCY) चेन्नइयन एफसी के तमाम डिफेंसिव प्रयासों पर राहुल भेके का हैडर भारी पड़ा। मुंबई सिटी एफसी के इस डिफेंडर के एकमात्र गोल के कारण हीरो इंडियन प्रीमियर लीग (आईएसएल) 2021-22 में चेन्नइयन के अपराजित रहने का सिलसिला खत्म हो गया। मुंबई सिटी एफसी ने बुधवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए लीग मैच में चेन्नइयन को 1-0 से हराया। मौजूदा चैम्पियन मुंबई की यह लगातार तीसरी और कुल पांचवी जीत रही। इंग्लिश कोच डेस बकिंगहम की टीम अब तक खेले पांच मैचों से 15 अंक बटोर करके साथ तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। वहीं, चेन्नइयन हार का स्वाद चखने के बाद चौथे से पांचवें स्थान पर लुढ़क गया है। हेड कोच बोजिदार बादोविक की टीम के खाते में चार मैचों में दो जीत और दो ड्रा हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^