प्रयागराज में गंगा-यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि
15-Jul-2024 07:52 PM 4722
प्रयागराज,15 जुलाई (संवाददाता)पहाड़ों के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाे रही भारी बारिश के कारण बांधों और बैराजों से गंगा में पानी छोड़े जा रहे पानी से तीर्थराज प्रयाग में गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग बाढ़ खंड से प्राप्त आंकडो के अनुसार पिछले 24 घंटे में फाफामऊ में गंगा का जलस्तर सत सेंटीमीटर बढ़कर 78.15 मीटर पर पहुंच गया है जबकि छतनाग में गंगा 15 सेंटीमीटर के वृद्धी के साथ 75 मीटर पर बह रही है। नैनी में यमुना का जलस्तर भी 15 सेंटीमीटर बढ़कर 75.60 सेंटीमीटर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान स्थिति में दोनों नदियों का जलस्तर प्रति चार घंटे में तीन सेंटीमीटर की रफ़्तार से बढ़ रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^