झांसी: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 38 जोड़े बंधे दाम्पत्य सूत्र में
15-Jul-2024 07:25 PM 5716
झांसी 15 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के झांसी में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को आयोजित “सामूहिक विवाह कार्यक्रम” में 38 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गये। कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम के मुख्य आतिथ्य में लक्ष्मी गार्डन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस समारोह में 38 जोड़े (29 हिन्दू जोड़े व 9 मुस्लिम जोड़े) दाम्पत्य सूत्र में बंधे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^