प्रतिबंध न लगाएं, दीपावली पर पटाखों की बिक्री की अनुमति दें ,केजरीवाल : स्टालिन
12-Oct-2022 11:34 PM 6886
चेन्नई, 12 अक्टूबर (संवाददाता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन आज रात दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल से पटाखों पर पूरी तरह से पाबंदी नहीं लगाने का आग्रह किया। उन्होंने तय मापदंडों के भीतर आने वाले पटाखों की बिक्री और अनुमति देने का आग्रह करते हुये कहा कि दीपावली उत्सव के दौरान उन लाखों लोगों के जीवन रोशन होता है जिनकी आजीविका इसके साथ जुड़ी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को लिखे अर्ध-सरकारी पत्र में, उन्होंने याद दिलाया कि पिछले साल 13 अक्टूबर को उनके द्वारा लिखे गए पहले पत्र में उनसे पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध न लगाने का अनुरोध किया गया था इसमें उनसे अनुमेय मानदंडों के भीतर आने वाले पटाखों की बिक्री की अनुमति देने के लिए आग्रह किया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^