पंजाब में पिछले छह माह में नशे से 168 लोगों की मौत: चुघ
13-Oct-2022 11:31 PM 6623
चंडीगढ़,13 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) की केजरीवाल एवं भगवंत मान सरकार पंजाब में 10 दिनों में नशा ख़त्म करने का वादा करके सत्ता में आयी थी लेकिन पंजाब में रोज नशे के कारण मौतें हो रही हैं। उन्होंने आज यहां कहा कि अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार पिछले छह महीनों में पंजाब में 168 से ज्यादा मौतें नशे के कारण हो चुकी हैं। पंजाब नशे के बारूद के ढेर पर बैठा है। हर घर को नशा खा रहा है, हजारों परिवार तबाह हो चुके है और हजारों परिवार तबाह हो रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान कहते थे कि सत्ताधारी राजनीतिक दल नशा बिकवा रहे है। पंजाब पुलिस बिकवा रही हैं लेकिन अब तो वह खुद सत्ता में है, अब कौन नशा माफिया चला रहा है। नशे को लेकर सरकार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^