पोप के निधन पर मोदी ने शोक जताया
21-Apr-2025 10:26 PM 5414
नयी दिल्ली 21 अप्रैल (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरू पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और गरीबों एवं वंचितों की उनकी सेवा को अनुकरणीय बताते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की। श्री मोदी ने एक्स पर अपने संदेश में कहा, “परमपावन पोप फ्रांसिस के निधन से गहरा दुख हुआ। दुःख और स्मरण की इस घड़ी में, वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ। पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोगों द्वारा हमेशा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। छोटी उम्र से ही उन्होंने खुद को प्रभु ईसा मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने लगन से गरीबों और वंचितों की सेवा की। जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई।” प्रधानमंत्री ने कहा, “मुझे उनके साथ अपनी मुलाकातें याद हैं और मैं समावेशी और सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुआ हूं। भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह सदैव संजोकर रखा जाएगा। ईश्वर के आलिंगन में उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^