पूनियां ने पैदल यात्रा कर रामदेव मंदिर में की प्रदेश में खुशहाली की कामना
11-Sep-2022 10:57 PM 8747
जैसलमेर 11 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आज जैसलमेर जिले में शक्ति स्थल पोकरण से रामदेवरा तक करीब 11 किलोमीटर पैदल यात्रा कर लोकदेवता बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन किए और प्रदेश एवं देश की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की। डॉ. सतीश पूनियां ने पोकरण स्थित जाज्वला माताजी के दर्शन कर रामदेवरा तक पैदल यात्रा पूरी कर बाबा रामदेव मंदिर पहुंचे और मंदिर में दर्शन कर प्रदेश-देश, पार्टी परिवार की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^