पूनियां ने हरियाणा भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर मोदी एवं नड्डा का जताया आभार
06-Jul-2024 09:15 PM 3493
जयपुर, 06 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने उन्हें हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी बनाये जाने पर उन्हें बधाई देने आये कार्यकर्ताओं एवं आमजन को शुभकामनाएं दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित समस्त केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डा पूनियां ने जयपुर में राणी सती नगर स्थित अपने जनसंवाद केंद्र पर जनसुनवाई की, जो वह जयपुर रहने के दौरान पिछले कई वर्षों से सुबह आठ से ग्यारह बजे तक प्रदेशभर से पधारे कार्यकर्ताओं एवं आमजन से मुलाकात कर जनसुनवाई करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें हरियाणा राज्य के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए विश्व में लोकप्रिय नेता श्री मोदी एवं श्री नड्डा का वह हार्दिक आभार एवं अभिनंदन करते है कि राजस्थान प्रदेश के सामान्य किसान परिवार में जन्मे सामान्य कार्यकर्ता को हरियाणा का प्रभारी बनाकर राजस्थान, हरियाणा सहित समस्त देश के किसानों का मान बढ़ाया है, इससे पहले राजस्थान जैसे बड़े प्रदेश का पार्टी अध्यक्ष बनाकर भी भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने किसानों का सम्मान बढाया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^