हिन्दू धर्म को नीचा दिखाने का कुत्सित प्रयास बर्दाश्त के बाहर- जोशी
06-Jul-2024 12:15 AM 5719
चित्तौडगढ़, 05 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ के सांसद सी पी जोशी ने कहा है कि लोकसभा में जिस प्रकार हिन्दू समाज को बदनाम करने और नीचा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है, हिन्दू समाज को गालियां दी जा रही हैं, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। श्री जोशी शुक्रवार को बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां कई स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में मिले सहयोग एवं समर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^