पवन वर्मा तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष
19-Dec-2021 10:18 PM 4275
कोलकाता 19 दिसंबर (AGENCY) अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व नेता पवन के वर्मा को रविवार को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पिछले महीने पार्टी में शामिल हुए श्री वर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी महासचिव एवं सांसद अभिषेक बनर्जी ने एक बयान में कहा कि श्री वर्मा ने अपने अपार ज्ञान और राजनीतिक अनुभव के साथ लोगों की बेहतरी की दिशा में काम किया है। उनका सक्षम मार्गदर्शन तृणमूल कांग्रेस को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने और प्रत्येक भारतीय नागरिक के घरेलू अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई जारी रखने में मदद करेगा। भारतीय विदेश सेवा अधिकारी रहे श्री वर्मा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सलाहकार के रूप में काम किया है। वह जून 2014 से जुलाई 2016 तक राज्यसभा सदस्य रहे। वर्ष 2019 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के मामले में उन्हें जद (यू) से निष्कासित कर दिया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^