नेशनल कांफ्रेंस जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए है प्रतिबद्ध : फारूक
17-Aug-2024 07:33 PM 5334
जम्मू ,17 अगस्त (संवाददाता) नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कार्यकर्ताओं से आगामी 18 सितंबर से तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया और कहा कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ.अब्दुल्ला ने आज यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी करने के साथ ही जनता को पार्टी की प्रमुख उपलब्धियों से अवगत कराने का आह्वान किया। उन्होंने चुनावों में मजबूत और एकजुट मोर्चा सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर पार्टी के आधार को मजबूत करने पर जोर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^