अपनी पार्टी नेता जुल्फिकार अली भाजपा में होंगे शामिल
17-Aug-2024 07:42 PM 3681
जम्मू 17 अगस्त (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी नेता एवं पूर्व मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल होंगे। इससे पहले शनिवार को श्री अली ने राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने यूनीवार्ता से फोन पर कहा, “हां, मैंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की।” उन्होंने कल जम्मू में भाजपा में शामिल होने की पुष्टि भी की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^