नयी शिक्षा नीति में स्वरोजगार के लिये प्रेरित करने वाले पाठ्यक्रम बनें: मिश्र
14-Jun-2024 08:32 PM 5484
अलवर, 14 जून (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि विश्वविद्यालयों में नयी शिक्षा नीति के आलोक में इस तरह के पाठ्यक्रम निर्मित हों, जिनसे युवा स्वरोजगार के लिए ही प्रेरित नहीं हों बल्कि उनकी दृष्टि व्यापक हों। श्री मिश्र ने शुक्रवार को राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह और वहां निर्मित संविधान उद्यान के लोकार्पण में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक विश्वविद्यालय में संविधान पार्क की स्थापना की गयी है। इसका उद्देश्य यही रहा है कि उच्च शिक्षा के साथ-साथ युवा संविधान की संस्कृति से प्रत्यक्ष जुड़ सकें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^