नवीन कृषि उपज मंडियों की स्थापना के लिए चरणबद्ध तरीके से जारी है कार्य-मीणा
21-Mar-2023 01:52 PM 5006
जयपुर, 21 मार्च (संवाददाता) राजस्थान के कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारीलाल मीणा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा गत तीन बजट घोषणाओं में की गई 88 नवीन कृषि उपज मंडी स्थापित करने की घोषणाओं में से 21 मंडियों का गठन होकर संचालन हो रहा है तथा शेष मंडियों की स्थापना के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य जारी है। श्री मीणा प्रश्नकाल में पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होेंने बताया कि जयपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र फुलेरा में वर्तमान में मुख्य मण्डी प्रांगण किशनगढ-रेनवाल एवं इसके अधीन गौण मण्डी सांभरलेक एवं फुलेरा है। उन्होंने बताया कि फुलेरा मंडी की वर्ष 2018-19 की आय 19.38 लाख, वर्ष 2019-20 की आय वर्ष 38.12 लाख वर्ष 2020-21 की आय 5.25 लाख तथा वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 की आय शून्य रही थी। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य कारण केन्द्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून लाने के बाद वहां मंडी टैक्स आना बंद हो गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^