नरेगा निर्माण कार्य स्थल पर छाया-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें: अरोरा
18-May-2022 10:31 PM 8743
जयपुर, 18 मई (AGENCY) राजस्थान में हर जिले में बनाए जाने वाले 75 तालाबों के निर्माण से सम्बन्धित अमृत सरोवर योजना के लिए जल्द से जल्द जमीन चिन्हित करें एवं बजट में घोषित वॉटर बॉडीज के निर्माण के प्रस्ताव भी जल्द मुख्यालय भिजवाएं, जिससे मानसून पूर्व इन कार्यों को प्रारम्भ किया जा सके। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की प्रमुख शासन सचिव अपर्णा अरोरा ने आज यहां शासन सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अमृत सरोवर योजना एवं नरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को यह निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अमृत सरोवर योजना में चिन्हित तालाबों की सूची पोर्टल पर प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि योजना में नए तालाबों के साथ ही जीर्णशीर्ष हो चुके पुराने तालाब भी चिन्हित किए जा सकते हैं, लेकिन यह कार्य एक-दो दिवस में ही होना जरूरी है, क्योंकि इन तालाबों का निर्माण मानसून पूर्व प्रारम्भ किया जाना है। श्रीमती अरोरा ने इस वीसी में प्रदेश में जारी नरेगा कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि तेज गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेगा श्रमिकों के लिए छाया-पानी की व्यवस्था सुनिष्चत करें। व्यक्तिगत श्रेणी के अधिक से अधिक कार्यों को शामिल करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को इस मौसम में नरेगा में अधिक से अधिक नियोजन मिलना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^