17-May-2022 11:04 PM
5891
जयपुर 17 मई (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा है कि कुछ लोग धर्म के नाम पर झगड़ा कराकर देश में राज करना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस ने नव संकल्प शिविर में 'भारत जोड़ो' का संदेश दिया।
श्री गहलोत ने सोशल मीडिया पर आज कहा कि भारत में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी समेत तमाम धर्मों के लोग एक साथ सदियों से रहते आए हैं और आगे भी सदियों तक रहेंगे। इसलिए नवसंकल्प शिविर से भी ‘भारत जोड़ो’ का संदेश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जो लोग इनके बीच झगड़ा लगाकर देश पर राज करना चाहते हैं, उनकी सच्चाई देश जान चुका है। इससे देश कमजोर होता है। ये तमाशा अब ज्यादा नहीं चलेगा। समय आने पर देश इनको जवाब देगा।...////...