नड्डा, शाह ने ईश्वरप्पा को दिया क्लीन चीटः शिवकुमार
20-Apr-2022 10:43 PM 3590
बेंगलुरु 20 अप्रैल (AGENCY) कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने प्रदेश को देश की भ्रष्टाचार की राजधानी बताते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि जेपी नड्डा और अमित शाह सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने संतोष पाटिल मौत मामले की जांच पूरी होने से पहले ही केएस ईश्वरप्पा को क्लीन चिट दे दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बसवराज बोम्मई की सरकार ने कर्नाटक को देश की भ्रष्टाचार राजधानी बना दिया है। कांग्रेस नेता ने यह आऱोप तब लगाया है, जब डिंगलेश्वर स्वामीजी द्वारा बोम्मई सरकार पर आरोप लगाया गया है कि प्रदेश सरकार 30 प्रतिशत की कटौती के बाद मठों को धन देती है। श्री शिवकुमार ने आरोप लगाया कि बोम्मई सरकार ईश्वरप्पा को बचाने के लिए सभी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा,“जांच खत्म होने से पहले मुख्यमंत्री (बोम्मई), गृह मंत्री (शाह), भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव अरुण सिंह ने ईश्वरप्पा को क्लीन चिट दे दी। जांच कैसे होगी। उन्होंने राज्य को इस देश की भ्रष्टाचार की राजधानी बना दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^