नड्डा चार नवंबर को राठौड़ के नामांकन के समय रहेंगे मौजूद
01-Nov-2023 11:53 PM 8163
जयपुर 01 नवंबर (संवाददाता)राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव में जयपुर के झोटवाड़ा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ चार नवंबर को अपना नामांकन पत्र भरेंगे और उस दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा मौजूद रहेंगे। श्री राठौड़ ने बुधवार को अपने चुनाव क्षेत्र में अपना प्रधान चुनाव कार्यालय खोला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन सम्मिलित हुए। इस मौके उन्होंने कहा प्रदेश में जो माहौल बना हुआ है उससे साफ दिखाई दे रहा है कि आने वाले चुनावों में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है। 25 नवम्बर को प्रदेश की जनता को फिर से बुराई पर अच्छाई का पर्व मनाने का अवसर मिलेगा, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करवाकर भाजपा को विजय दिलाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^