केन्द्र सरकार महंगाई पर नहीं कर पाई काबू-डिसूजा
02-Nov-2023 10:45 PM 3165
जयपुर, 02 नवम्बर (संवाददाता) अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने केन्द्र सरकार पर महंगाई नहीं रोक पाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह राजस्थान की गहलोत सरकार की तरह सस्ता सिलेण्डर इसलिए नहीं दे रही है, क्योंकि वह महिला हित में काम नहीं करना चाहती है। सुश्री डिसूजा गुरुवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रही थी। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब गहलोत सरकार प्रदेश में 500 रुपए में सिलेण्डर दे सकती हैं तो केन्द्र सरकार क्यों नहीं दे सकती, केन्द्र सरकार 500 रुपये में सिलेण्डर इसलिए नहीं दे रही है क्योंकि भाजपा की केन्द्र सरकार महिला हित में काम नहीं करना चाहती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^