नामीबिया से शनिवार को जयपुर पहुंचेंगे आठ चीते
15-Sep-2022 09:42 PM 6541
जयपुर 15 सितंबर (संवाददाता) देश में सात दशक के लंबे अरसे के बाद फिर से चीतों का कुनबा बसाने के लिए अफ्रीका के नामीबिया से पहले चरण में लाये जा रहे आठ चीते शनिवार को विशेष विमान से जयपुर पहुंचेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन चीतों को लाने के लिए विशेष बी747 विमान बुधवार को नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुंच गया और वह शुक्रवार को इन चीतों को लेकर शनिवार अलसुबह जयपुर पहुंचेगा जहां से पहले से तैयार वायुसेना के दो हैलीकाप्टरों के जरिए उन्हें मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कुनो राष्ट्रीय उद्यान के लिए रवाना किया जाएगा। इस विशेष विमान पर चीते की तस्वीर के साथ पेंट कर इसे चीते की शक्ल दी गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^