खेलों के जरिए बन रहा है आपसी समन्वय का माहौल - गहलोत
14-Sep-2022 10:36 PM 4721
उदयपुर, 14 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम से ओलंपिक खेल, देश ही नहीं दुनिया में एक नई और अनूठी पहल बताते हुए कहा है कि इसके जरिए संबंध मजबूत हुए है और आपसी समन्वय का माहौल बन रहा है। श्री गहलोत प्रतापगढ़ एवं उदयपुर के गोगुन्दा (सूरण गांव) में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल गतिविधियों का अवलोकन के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दोनों ही जगहों पर विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने मैदान में खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें प्रोत्साहित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^