मुर्मु ने ईद की मुबारकबाद दी
11-Apr-2024 09:04 AM 3020
नयी दिल्ली 11 अप्रैल (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को ईद उल फ़ित्र की मुबारकबाद दी है। राष्ट्रपति ने गुरूवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अपने संदेश में कहा, 'मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-फ़ित्र की मुबारकबाद देती हूँ। रमजान के पावन महीने के बाद मनाये जाने वाले इस पर्व से एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान करने की प्रेरणा देता है। मैं इस पवित्र अवसर पर कामना करती हूँ कि हमारा देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़े और सब देशवासी सदा अमन-चैन से रहें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^