खड़गे ने कस्तूरबा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
11-Apr-2024 12:50 PM 6057
नयी दिल्ली 11 अप्रैल (संवाददाता) कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री खड़गे ने गुरुवार को एक्स पर अपने पोस्ट में कहा , “राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की मजबूत स्तंभ और हमारी आदर्श, कस्तूरबा गाँधी जी की जयंती पर सादर श्रद्धांजलि।” उन्होंने आगे कहा कि कस्तूरबा जी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई बार जेल जाने के बाद, अस्पृश्यता को दूर करने, खादी के उपयोग को बढ़ावा देने और बाल विवाह उन्मूलन सहित, कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के लिए सक्रिय रूप से अभियान चलाया। श्री खड़गे ने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन और कार्यशैली पर उनका गहरा प्रभाव था। गांधी जी के अभियानों में उनका समर्थन, प्रेरणा और सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण थी, और उनके साहस, प्रतिबद्धता और करुणा का उदाहरण आज भी लोगों को प्रेरित करता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^