मोहन यादव मंत्रिपरिषद का विस्तार होगा सोमवार को
khabarbaaz
India
07-Jul-2024 06:59 PM
6227
भोपाल, 07 जुलाई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां प्रारंभ हो गयी हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह सुबह होने की संभावना है और इसके लिए राजभवन में तैयारियां की जा रही हैं। हालाकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने मंत्रियों की शपथ होगी। राज्य विधानसभा में कुल 230 सीट हैं। इस लिहाज से मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की अधिकतम संख्या 35 हो सकती है। वर्तमान में मुख्यमंत्री समेत कुल मंत्रियों की संख्या 31 है। इस तरह से कुल चार पद रिक्त हैं। हालाकि कोई भी सरकार रणनीतिक तौर पर मंत्रिपरिषद में कुछ पद रिक्त रखती है। अटकलें लगायी जा रही हैं कि कम से कम एक व्यक्ति को मंत्री पद की शपथ दिलायी जा सकती है। फिलहाल मंत्री पद के लिए एक नाम श्री रामनिवास रावत का नाम सामने आ रहा है। श्री रावत वर्तमान में श्योपुर जिले के विजयपुर से विधायक हैं। वे लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। वे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से विधायक बने हैं। लिहाजा तकनीकी आधार पर वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं। सूत्रों का कहना है कि श्री रावत मंत्री बनाए जाने की शर्त पर ही कांग्रेस से भाजपा में आए थे। इसलिए उन्होंने अब तक विधायक पद से त्यागपत्र भी नहीं दिया है। एक या दो नेताओं को और मंत्री बनाए जाने की अटकलें हैं। आज ही भोपाल में प्रदेश भाजपा की एक दिवसीय विस्तारित कार्यसमिति की बैठक चल रही है। इसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं। नवंबर दिसंबर 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार विजय हासिल कर राज्य में एक बार फिर से सरकार बनायी है। दिसंबर 2023 के दूसरे सप्ताह में डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वर्तमान में उनकी मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री के अलावा 30 मंत्री हैं।...////...
«
यादव की ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान तहत की गयी पहल देशभर के लिए मिसाल: मोदी
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
»
चिंतामण गणेश रोड होगा फोरलेन, वास्तु अनुसार होगा उज्जैन का संपूर्ण विकास: यादव
POST CATEGORY
प्रशासनिक
देश
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
टाईम पास
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Khabar Baaz
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
mohan-yaadav-mamtriparishad-ka-vistaar-hoga-somavaar-ko
FZF:
FZF
URL:
https://www.khabarbaaz.com/mohan-yaadav-mamtriparishad-ka-vistaar-hoga-somavaar-ko
PAGETOP:
ERROR: