चिंतामण गणेश रोड होगा फोरलेन, वास्तु अनुसार होगा उज्जैन का संपूर्ण विकास: यादव
07-Jul-2024 12:41 AM 5118
उज्जैन, 06 जुलाई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मंच पर से विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि चिंतामन गणेश मंदिर रोड फोरलेन होगा। महाकाल मंदिर को इंदौर स्थित अरविंदो कॉलेज तक 42 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन से कनेक्ट किया जाएगा। डॉ यादव यहां चिंतामण रोड स्थित विद्या भारती के क्षेत्रीय कार्यालय सम्राट विक्रमादित्य भवन स्थित दक्षिण भारतीय द्रविड़ शैली में नवनिर्मित शिव परिवार मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होकर यज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया। साथ ही शिव परिवार मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या मंदिर महाकालपुरम् के विक्रमादित्य भवन के समीप प्रस्तावित नवीन भवन निर्माण स्थल का भूमि पूजन किया। इसके अलावा डॉ यादव ने नई शिक्षा नीति आधारित विद्या भारती की पुस्तकों का विमोचन किया।मुख्यमंत्री ने विद्या भारती के शिक्षा के क्षेत्र में किए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल दक्षिणमुखी हैं और विक्रमादित्य परिसर स्थित नवनिर्मित शिव परिवार मंदिर के दक्षिण द्रविड़ शैली में बना होने पर हर्ष व्यक्त किया। डॉ. यादव ने देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती वर्ष पर नमन कर उल्लेखनीय कार्यों का वर्णन किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^