मोदी ने सागर जिले में दीवार गिरने की घटना पर दुख व्यक्त किया
04-Aug-2024 11:54 PM 10239
भोपाल, 04 अगस्त (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के सागर जिले में दीवार गिरने से हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने इस घटना में मृत बच्चों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। आधिकारिक जानकारी में आज यहां बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के सागर जिले में दीवार गिरने से हुआ हादसा हृदय विदारक है। श्री मोदी ने मृतक बच्चों के शोकाकुल परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^