बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरने से चार स्कूल बच्चों की मौत, दो घायल
04-Aug-2024 12:41 AM 4200
रीवा, 03 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गढ़ कस्बे में आज दोपहर तेज बारिश के बाद स्कूल के समीप स्थित एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से चार स्कूली बच्चों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए, जिन्हें समीप के अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गढ़ कस्बे में संचालक एक निजी स्कूल के बच्चे दोपहर के समय छुट्टी होने के बाद अपने अपने घर जा रहे थे, तभी स्कूल के आने जाने वाले रास्ते में एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गयी। इसकी चपेट में पांच बच्चे और एक महिला आ गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी को मलबे से निकाला गया और समीप के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया है। वहीं, दो अन्य का इलाज चल रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^