मोदी ने पुणे सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया, अनुग्रह राशि की घोषणा की
19-Jun-2025 11:07 PM 7779
नयी दिल्ली 19 जून (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के पुणे में जेजुरी-मोरगांव मार्ग पर बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है और प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने गुरूवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “ महाराष्ट्र के पुणे में जेजुरी-मोरगांव मार्ग पर सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु से बेहद दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50- 50 हजार रुपये की राशि दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम हुई इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी थी और कुछ अन्य घायल हो गये थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^