मिश्र को ‘रोल ऑफ होलिस्टिक मेडिसिन इन प्रेजेंट टाइम’ पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट
13-Mar-2024 07:38 PM 4278
जयपुर, 13 मार्च (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र को बुधवार को यहां सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ. गोविन्द पारीक ने अपनी लिखी पुस्तक ‘रोल ऑफ होलिस्टिक मेडिसिन इन प्रेजेंट टाइम’ पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट की। श्री मिश्र को डा पारीक ने राजभवन में इस पुस्तक की प्रति भेंट की। राज्यपाल ने पुस्तक की सराहना की। इस अवसर पर डा पारीक ने बताया कि पारम्परिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों की वर्तमान समय में उपयोगिता के आलोक में गहन शोध करके इस पुस्तक का लेखन किया गया है। उन्होंने बताया कि पुस्तक में चरक, सुश्रुत और अन्य भारतीय विद्वानों के संदर्भों से भारतीय चिकित्सा विज्ञान से जुड़ी संस्कृति पर महती विमर्श के साथ ही आधुनिक संदर्भों में हमारे समृद्ध चिकित्सकीय ज्ञान की उपयोगिता पर महती निष्कर्ष दिए गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^