उचियारड़ा के जोधपुर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
13-Mar-2024 07:41 PM 3928
जोधपुर 13 मार्च (संवाददाता) आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान के जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के बुधवार को जोधपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने जोरदार स्वागत किया। श्री उचियारड़ा के कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद जयपुर से जोधपुर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं और आम लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान उन्हें साफा पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया तथा ढोल नगाड़े बजाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक गीता बरवड़, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह सोलंकी एवं महेन्द्र सिंह विश्नोई एवं पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^