मंडाविया ने बिहार में 'खेलो इंडिया यूथ टूर्नामेंट' 2025 आयोजित करने की घोषणा की
22-Nov-2024 12:04 AM 1917
पटना, 21 नवंबर (संवाददाता) केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बिहार में 'खेलो इंडिया यूथ टूर्नामेंट' 2025 आयोजित करने की घोषणा की। श्री मंडाविया ने गुरुवार को यहां कहा कि केंद्र सरकार बिहार को खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश भर से खिलाड़ी यहां आएंगे और प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़ने की अपील की और इसके प्रति बिहार के युवाओं की रुचि की सराहना की। उन्होंने राजगीर में आयोजित महिला एशियाई चैंपियनशिप 2024 के दौरान भारतीय टीम के प्रदर्शन की भी सराहना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^