इसरो, एएसए ने गगनयान के लिए कार्यान्वयन समझौते पर किये हस्ताक्षर
21-Nov-2024 09:36 PM 5485
चेन्नई, 21 नवंबर (संवाददाता) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी (एएसए) के बीच प्रथम मानव उड़ान गगनयान मिशन के लिए चालक दल तथा चालक दल मॉड्यूल रिकवरी पर एक कार्यान्वयन समझौते (आईए) पर हस्ताक्षर किए गए। इसरो ने गुरुवार को कहा कि इस समझौते पर इसरो की ओर से बेंगलुरु में एचएसएफसी के निदेशक डीके सिंह और कैनबरा में एएसए की ओर से स्पेस कैपेबिलिटी ब्रांच के महाप्रबंधक जारोड पॉवेल ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच अंतरिक्ष गतिविधियों में सहयोग को और मजबूत करना भी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^