ममता ने आंधी-तूफान, बिजली गिरने से लोगों की मौत पर दुख जताया
07-May-2024 01:03 PM 7666
कोलकाता, 07 मई (संवाददाता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आंधी-तूफान, बिजली गिरने और दीवार गिरने से 12 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सुश्री बनर्जी ने एक्स पर कहा, “यह जानकर बहुत दुख हुआ कि सोमवार की रात आंधी और बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गयी।” उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन चौबीसों घंटे आपदा प्रबंधन मोड पर काम कर रहा है और दिशानिर्देशों के अनुसार राहत और अनुग्रह राशि प्रदान करने के लिए उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गंभीर संवेदना व्यक्त की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^