महंगाई को लेकर खडगे का मोदी सरकार पर तीखा हमला
29-Dec-2022 10:30 PM 8473
नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर कड़ा हमला किया है और कहा है कि इस साल जिस तरह से महंगाई बढ़ी है उसने जन सामान्य का जीना दूभर कर दिया है। श्री खडगे ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं के दाम में इस साल जबरदस्त वृद्धि हुई है और रसोई गैस से लेकर आटा, दाल,तेल,दूध जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम में बहुत तेजी आई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया “मोदीजी, एक साल में - गैस सिलेंडर 200 रुपए महंगा हुआ। दूध के दाम औसतम 10 रुपए बढ़े हैं। तूर-अरहर की दाल 10 रुपए महंगी हुई। खाद्य तेल 15 से 20 रुपए तक महंगा हुआ। आटे के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़ गये। अद्भुत वर्ष नहीं,आम इंसान की रसोई के लिए तो ये कष्टदायक वर्ष रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^