महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र 17 अगस्त से
11-Aug-2022 07:12 PM 1498
मुंबई 11 अगस्त (AGENCY) महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र 17 अगस्त से शुरू होगा। आधिकारिक बयान के मुताबिक गुरुवार को हुई विधान सभा और विधान परिषद कार्य सलाहकार समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। विधानसभा का सत्र 25 अगस्त तक चलेगा। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, विधान परिषद उपाध्यक्ष डॉ. नीलम गोरहे, विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल , चंद्रकांत पाटिल और दादा भूसे सहित अन्य मौजूद रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^