भाजपा ने बावनकुले को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया
12-Aug-2022 11:54 PM 2247
मुबंई 12 अगस्त (AGENCY) महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और मुबंई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के शिंदे सरकार में कैबिनेट मंत्री के रुप में शामिल होने के बाद चन्द्रशेखर बावनकुले को प्रदेशाध्यक्ष और आशीष शेलार को मुबंई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार श्री बावनकुले को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और आशीष शेलार की मुंबई भाजपा के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की गई है। श्री बावनकुले विधानसभा परिषद के सदस्य हैं और श्री शेलार विधायक हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^