मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद प्रदेश निर्माण परिषद भी है: शिवराज
13-Dec-2022 10:50 PM 1438
भोपाल, 13 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को अवगत और लाभान्वित करने निरंतर कार्य करें। परिषद ने कोरोना काल में जनहित में महत्वपूर्ण कार्य किया। श्री चौहान आज यहां मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन के सभा कक्ष में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग, जिला और विकास खण्ड स्तरीय समन्वयकों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंकुर अभियान, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व योजना और अन्य योजनाओं से आम जन को जोड़ कर अधिक अच्छे परिणाम प्राप्त करने पर फोकस करें। राज्य सरकार आम लोगों की जिंदगी बदलने का कार्य कर रही है। परिषद सिर्फ एक संस्था नहीं बल्कि प्रदेश निर्माण परिषद है, जो समृद्ध और वैभवशाली भारत के निर्माण में राज्य के योगदान को महत्वपूर्ण बना रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^