कांग्रेस और उसका कार्यकर्ता सत्या और अहिंसा के सिद्धांत का करता है पालन: कमलनाथ
12-Dec-2022 10:35 PM 1983
भोपाल, 12 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि कांग्रेस और उसका एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत का पालन करता है। अहिंसा के मार्ग पर चलकर बलिदान देना हमारा कर्तव्य पथ पर और इतिहास इसका गवाह है। श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि कांग्रेस पार्टी व उसका एक-एक कार्यकर्ता बापू के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत का पालन करता है । अहिंसा के मार्ग पर चलकर बलिदान देना हमारा कर्तव्य पथ है और इतिहास इसका गवाह है। 45 साल के राजनैतिक जीवन में हमने हमेशा सत्य और अहिंसा का पालन पूर्ण अंतःकरण से किया है और हमेशा करते रहेंगे। इस विषय पर कोई उंगली नही उठा सकता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^