मध्य प्रदेश के सांसदों की बैठक
04-Aug-2021 11:37 PM 1881
नयी दिल्ली, 04 अगस्त (AGENCY) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को यहां राज्य के सभी संसद सदस्यों के साथ बैठक कर कोरोना की तीसरी लहर की स्थिति के लिए तैयारियों, बाढ़ की स्थिति की जानकारी दी तथा केंद्र में लंबित राज्य की परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन में योगदान देने की अपील की। राजधानी में संविधान क्लब में रात करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा में मध्यप्रदेश के प्रभारी के. मुरलीधर राव, राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत भी उपस्थित थे। बैठक में 37 सांसद शामिल हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^