कश्मीर पर ओआईसी की टिप्पणी खारिज की भारत ने
05-Aug-2021 11:10 PM 8948
नयी दिल्ली, 05 अगस्त (AGENCY) भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) द्वारा जम्मू-कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी को गुरुवार को सिरे से खारिज कर दिया तथा नसीहत दी कि उसे भारत के अविभाज्य अंग के बारे में कुछ भी कहने का कोई हक नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां मीडिया के सवाल पर कहा,“हम ओआईसी के महासचिवालय द्वारा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के बारे में किये गये एक और अस्वीकार्य उल्लेख को सिरे से खारिज करते हैं। ओआईसी को जम्मू-कश्मीर के बारे में कुछ भी कहने का कोई हक नहीं है जो भारत का अविभाज्य अंग है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^