मान पंजाब के नदी जल को बेचने को तैयार हैः बादल
19-Jul-2024 12:59 AM 2929
चंडीगढ़,18जुलाई(संवाददाता) शिरोमणी अकाली दल(शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गुरूवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को खुश करने के लिए पंजाब की नदियों का पानी बेचने के लिए तैयार हैं। श्री बादल ने कहा कि आज हरियाणा की धरती पर इस मुददे को ‘‘न्यायालय में विचाराधीन’’ बताकर सतलुज यमुना लिंक(एसवाईएल) नहर पर पंजाब विरोधी रूख अपनाने वाले राज्य के एकमात्र मुख्यमंत्री बनने का संदिग्ध गौरव हासिल किया है। इससे कायरता की बू आती है और हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में वोट बैंक की राजनीति के लिए पंजाब के किसानों और इसकी कृषि अर्थव्यवस्था को मौत के घाट उतारनने के समान है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^